धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभा यात्रा

मसूरी

मसूरी
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित भगवान गणेश विसर्जन कार्यक्रम पूजा अर्चना के बाद संपन्न हो गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया व उसके बाद गणेश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। यमुना नदी मे विसर्जन किया गया।
श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर में गणेश उत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व मंदिर में पुजारी उमेश नौटियाल ने पूजा अर्चना की व हवन के बाद भंडारा किया गया। इसके बाद धूमधाम से भगवान गणेश को गणपति बप्पा मोरिया व अगले वरस फिर आना आदि नारों के साथ भावुक होकर विदा किया गया। इस मौके पर ढोल ढमाके के साथ साथ भगवान गणेश को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। जो मंदिर से लंढौर बाजार, घंटाघर जैन धर्मशाला तक गई। व रास्ते भर लोगों ने भगवान गणेश को विदा किया व उनके दर्शन किए। वहीं महिलाएं व पुरूषों ने रास्ते भर नृत्य कर हंसी खुशी विदा किया। उसके बाद वाहन के माध्यम से भगवान गणेश की प्रतिमा को यमुना पुल ले गये व वहां पर पारंपरित तरीके से यमुना नदी में विसर्जित किया। इस मौके पर सुरेश गोयल ने कहा कि भगवान गणेश से दुआ मांगी गई कि पूरे देश, शहर व प्रदेश को कोरोना से मुक्ति मिले वहीं सभी परिवार सुखी व समृद्ध रहे। सानू वर्मा ने कहा कि जिस उत्साह से दस सितंबर को भगवान गणेश को स्थापित किया गया उसी उत्साह से श्रद्धालुओं ने विदा किया है तथा यमुना में जाकर उन्हंे विसर्जित किया गया व अगले वर्ष आने की कामना की गई। गणेश उत्सव सेवा समिति के सदस्य अरूण वर्मा ने कहा कि गत तीन साल से यह उत्सव मनाया जा रहा है ताकि सभी सुखी व समृद्ध रहें व रोगों से दूर रहे। इस कार्य में समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया है। गणेश विसर्जन यात्रा में सुरेश गोयल, अरूण वर्मा, सानू वर्मा, सुभाष चंद्र, अनुज गोयल, रवि गोयल, अनुराग रस्तोगी, मिथिलेश रस्तोगी, नीरज अग्रवाल, राहुल मित्तल, तनमीत खालसा, निखिल अग्रवाल, हिमांशु कटियार, सहित बड़ी संख्या मंे महिला व पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Spread the love