इनरव्हील क्लब ने विशेष सेवा कार्याें से अलग पहचान बनाई- कांता कपूर

मसूरी

मसूरी।

इनरव्हील क्लब मसूरी की आधिकारिक यात्रा पर आयी मंडलाध्यक्ष कांता कपूर ने क्लब के प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया, वहीं क्लब की बैठक में छात्राओं को प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए व गरीब महिला को राशन वितरित किया वहीं मसूरी इनरव्हील के कार्याें की सराहना की व कहा कि जिस सेवा भाव से यहां के सदस्य कार्यकरते है वह अन्य क्लबों के लिए प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
मसूरी आधिकारिक यात्रा पर आयी इनरव्हील मंडलाध्यक्ष कांता कपूर ने क्लब बैठक में कहा कि इनरव्हील क्लब मसूरी के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष कांता कपूर ने कहा कि इनरव्हील क्लब मसूरी की अपनी विशेष सेवाकार्यों के कारण मंडल में अलग पहचान है पहले उनके सेवा कार्यों को क्लब के माध्यम से बताया जाता था लेकिन आज खुद आकर देखा कि एक गरीब लड़की की शादी का सामान दिया जा रहा है यह क्लब का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष कांता कपूर ने कहा कि मसूरी क्लब पुराना क्लब है और यहां पर सभी वरिष्ठ सदस्य इस उम्र में भी सेवा कार्यों में बढचढ कर सेवा कर रही है यह सराहनीय है वहीं क्लब गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली क्लब की पिलर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी जिस तरह सेवा कर रही है यह बहुत की सराहनीय व प्रेरणा दायक हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी इनरव्हील ने सेवा कार्यों में अलग पहचान बनाई है व क्लब के उददेश्य सेवा व मैत्री को आधार मानकर सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा का कार्य कर रही हैं जिसमें लड़कियों की शादी सबसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। ऐसे सेवा कार्य दिल को छू जाते है व मन प्रफुल्लित होता है। वहीं क्लब का महिला सशक्तिकरण व आत्म निर्भरता के कार्य सराहनीय हैं। इससे पूर्व बैठक में पहुचने पर मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्लब बैठक में इनरव्हील क्लब की कोषाध्यक्ष अनु गर्ग ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया वही सचिव सारिका गुप्ता ने क्लब के अधिष्ठापन से लेकर आज तक के क्लब गतिविधियों एवं सेवा कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कहा कि क्लब की अध्यक्ष जया कर्णवाल सहित सभी सदस्यों ने सेवा कार्यो व क्लब गतिविधियों में पूरा सहयोग किया वही क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने क्लब के सभी सेवा कार्यों में अहम योगदान दिया जिसकी जितनी सराहना की जाय कम है। इस मौके पर अध्यक्ष जया कर्णवाल ने क्लब गतिविधियों की गतिविधियों सहित सेवा कार्यों के बारे में बताया व कहा कि क्लब मंडल से मिले सेवा कार्यों सहित स्वयं के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्कालरशिप, अंगीकृत स्कूलों में किए गये सेवा कार्य, गरीब लड़कियों की शादी में योगदान, अंगीकृत गांवों व स्कूलों में सेवा कार्य सहित महिला सशक्तिकरण के लिए किये गये सेवा कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। वहीं कहा कि माल रोड पर तीन एंटीक ट्री गार्ड लगाये गये है और इस तरह की अन्य ट्रीगार्ड लगवाये जायेंगे ताकि मालरोड की सुंदरता और बढेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मसूरी गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए व एक गरीब महिला को राशन का किट दिया। कार्यक्रम में मसूरी गल्र्स इंटर कालेज की छात्राओं ने देव वंदना व स्वागत गान गाय। इस मौके परै शशि मित्तल, प्रभा अग्रवाल, रीता जैन, रश्मि कर्णवाल, हर्षदा वोहरा, रीना माथुर, साधना साहनी, मनीषी संघल, अनीता जैन आदि मौजूद रहे।

Spread the love