उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर बनाया जाएगा भू-कानून-जोशी

मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में काबीना मंत्री और मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महामारी पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया। श्री जोशी ने कहा कि सीएम धामी ने 15 दिनों में ही इतना काम कर दिखाया कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा  ही नही बचा। भू-कानून को लेकर अब भाजपा के मंत्री जोशी ने हिमाचल की तर्ज पर कानून बनाने की बात करने लगे है , उन्होंने कहा की इसका अध्ययन किया जा  रहा  है  और इसे हिमाचल की तर्ज पर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, वहीं कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि जिस तरह से कोरोना काल में जनता के बीच जाकर सहयोग किया उसी तरह कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की कंे्रद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को ले जाये व आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए पूरी ताकत से एक जुट होकर कार्य करें। इससे पूर्व कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता संजीव सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है यहीं कारण है कि कोरोना संक्रमण में भी जब अन्य लोग घरों में बैठे थे हमारे कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार बनायेगी। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम को मसूरी विधानसभा प्रभारी संजय संजीव व्यास, जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री नारायण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनीता धनाई, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, उपाध्यक्ष अमित भटट, राकेश रावत, सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, विजय बुटोला, कमला थपलियाल, शोभन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love