हरेला पर्व पर मसूरी आईटीबीपी अकादमी में मंत्री गणेश जोशी ने किया वृक्षारोपण

मसूरी
मसूरी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व के अवसर पर मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी परिसर में आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिम प्रहरियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे हिम प्रहरी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में भागीदारी निभाएं, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और समृद्ध प्राकृतिक धरोहर प्रदान की जा सकती है। इस दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेंट जार्ज कालेज में हरेला पर्व पर वृहद पौधा रोपण किया गया। 
सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। हरेला पर एक पौधा लगाने की परंपरा है। इसी के तहत इस पावन अवसर पर मसूरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व सचिव अजय भार्गव ने छात्रों के साथ मिलकर कचनार, गुलमोहर, भीमल, टिकोमा, अमलतास और पांगर के लगभग 400 पौधों का रोपण किया।
छात्रों को पौधों का हमारे जीवन में महत्व बताते हुए प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कहा कि पौधे जीवनदायी होते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित और भावी जीवन खुशहाल रह सकता है। पौधे लगाते हुए छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य ने न केवल पौधे लगवाए बल्कि छात्रों को उनकी देखभाल का दायित्व भी दिया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, स्टेट मैनेजर प्रवीन गुसाईं व पीआरओ भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
नगर पालिका ने मालरोड के किनारे किया पौधा रोपण
मसूरी। नगर पालिका परिषद ने मालरोड पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप पौधा रोपण किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आनंद, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने भी पौधा रोपण किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार का हरेला पर्व विशेष है जिसमें तीन हजार से अधिक का पौधा रोपण किया जा रहा है, वहीं लगाये गये पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी है ताकि आने वाले वर्षो में मसूरी की वादियां रंग बिरंगे फूलों से महकेगी।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस बार सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, आईटीबीपी, रोटरी क्लब, हांेटल एसोसिएशन, नगर पालिका आदि सभी ने संयुक्त तत्वााधान में पूरे शहर में पौधारोपण किया जा रहा है लेकिन इस बार का हरेला विशेष है जिसमें बांज देवदार के नहीं बल्कि फूलों के पौधे रोपे जा रहे है जिसमें आने वाले समय में फूल खिलेगें व पूरा शहर फूलों से महकेगा। इस बार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल जो पौधा रोपण कर रहे है उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को दी गयी है पालिका जो मालरोड पर पेड लगा रहे है यह लोगों के नाम पर लगाये जा रहे है ताकि इनकी पूरी सुरक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकरत समय में पौधा रोपण के बाद उसकी देखभाल नहीं होती लेकिन इस बार स्कूलों के बच्चों को जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं पालिका भी लगाये गये पेड़ों की सुरक्षा व देखभाल करेगी जिससे उम्मीद है कि इसके परिणाम सुखद व सुकून देने वाले हांेगे।
इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि मसूरी की जीवंत्ता पर ही राजधानी देहरादून जीवित रह सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार मसूरी बधाई की पाात्र है जिन्होंने मसूरी को रंग बिरंगे फूलों से सवारने का संकल्प लिया है। हरेला पर्व हमारे जीवन के लिए जरूरी है पहाड़ों में सतनाज बोते है व उसे काटते हैं, अन्न भी तभी होगा जब वृक्षों, पर्यावरण को बचाया जायेगा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, एसडीएम राहुल आनंद, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, संदीप साहनी, सतीश ढौडियाल, हरीश शर्मा, विमल शर्मा, अरविंद सेमवाल,   रणवीर कंडारी, विजय रमोला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love