राहत@24 घंटे में संक्रमित मिले 619, स्वस्थ हुए 2531 और 16 की मौत

उत्तराखंड

देहरादून
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से से मरने वालांे की संख्या में भारी गिरावट रही। राहत की बात यह भी है कि बीते चैबीस घंटे में कुल संक्रमित 619 है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2531 है। 16 लोगों की मौत हुई है। प्रदेशभर में अब 17305 एक्टिव केस है। प्रदेश में कुल रिकवरी रेट 91 फीसदी से कुंछ अधिक है। आज भी 24 हजार 500 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। आज 34497 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अभी तक कुल 23 लाख 30 हजार से अधिक को एक बार की डोज दे दी गई है। जबकि 6 लाख 86 हजार 926 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष तक के 3 लाख 15 हजार लोगों का एक बार की डोज दे जा चुकी है।
बता दें कि बीते चैबीस घंटे में पूरे प्रदेश से 619 संक्रमित मिले है। जिसमें अल्मोडा-118, बागेश्वर-9, चमोली-42, चंपावत-7 देहरादून-127, हरिद्वार-98, नैनीताल-83, पौड़ी गढ़वाल-23, पिथौरागढ़-20, रूद्रप्रयाग-10, टिहरी गढ़वाल-29, यूएस नगर -31 और उत्तरकाशी में 22 लोग संक्रमित मिले है। प्रदेश भर में कोरोना से अभी तक 6664 लोगों की मौत हुई है।

Spread the love