संविधान दिवस पर कांग्रेस ने संविधान की रक्षा का सकल्प लिया

मसूरी राजनीति

मसूरी। शहर कांग्रेस ने संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। देश में आज के दिन संविधान का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया था व 2015 से संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
संविधान दिवस पर कांग्रेस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि 26 नंवबर को इस दिवस को मनाया जाता है ताकि देश के हर नागरिक संविधान के बारे में जानकारी रख सकें व युवा तथा आने वाली पीढी अपने संविधान को जाने। उन्होंने कहा कि आज संविधान का हनन किया जा रहा है व इसमें छेडछाड हो रही है वहीं विपक्ष जब भी इसका विरोध करता है तो इसको भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है व मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा की जानी चाहिए क्यों कि भारत का संविधान विश्व के कई संविधानों से लेकर बनाया गया है व सबसे अच्छा संिवधान है। जबकि संविधान मंे देश के हर समाज, वर्ग के अधिकार सुरक्षित है, वहीं देश में सर्वोच्च है इसलिए इसका मान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुबंई के होटल मंे आंतकवादियों ने हमला किया था जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर मौन रखा। गोष्ठी को देवी गोदियाल, हेमंत ग्रोवर, भगवती प्रसाद कुकरेती, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी संबोधित किया व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर बीडी नौटियाल, भरोसी रावत, राजीव अग्रवाल, सोहन खरोला, वसीम खान, उपेंद्र मल्ल, आदि मौजूद रहे।

Spread the love