कोरोना से बीते 24 घंटे में सबसे कम मौत , 118 मिले नए मरीज, 250 हुए स्वस्थ  

उत्तराखंड

देहरादून
प्रदेश में कोरोना से बीते चैबीस घंटे में सबसे कम 3 लोगों की मौत हुई है। आज 118 नए मरीज मिले। 250 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए है। अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2739 रह गई है। गुरूवार को 24 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक राज्य में कोरोना से कुल 7074 लोगों की मौत हो चुकी है। आज प्रदेश में 1 लाख 4 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। करीब 32 लाख 66 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है। 7 लाख 50 हजार लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18से 44 आयु वर्ग में 10 लाख लोगों को सिंगल डोज और 33 हजार को दोनों डोज दी गई है।

Spread the love