24 घंटे @कोरोना से 3008 लोग स्वस्थ हुए, 22 मरीजों की मौत, 513 नए संक्रमित

उत्तराखंड

देहरादून
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना से 3008 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। जबकि 513 नए संक्रमित मिले। 22 मरीजों की मौत हो गई। अब प्रदेश में 9258 सक्रिय मामले रह गए है। जो अभी भी कोरोना से संक्रमित है।
बीते 24 घंटों में रिकवरी रेट ठीक होेने से राहत मिली है। 38872 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। जब कुल मिलाकर 24 लाख 60 हजार 371 लोगो को सिंगल खुराक दी जा चुकी है। 6 लाख 90 हजार 383 लोगों को टीकाकरण पूरा हो गया है। 18 से 44 आयु वर्ग में चार लाख के आसपास लोगों को टीकाकरण हो किया जा चुका है।

Spread the love