कोरोना से मिली राहत, 24 घंटे में संक्रमित मिले 589, स्वस्थ हुए 3354 और 31 की मौत

उत्तराखंड

देहरादून
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से राहत भरी खबर है। संक्रमित 589 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3354 है। 31 लोगों की मौत हुई है। प्रदेशभर में अब 22530 एक्टिव केस है।
बता दें कि बीते चैबीस घंटे में पूरे प्रदेश से मात्र 589 संक्रमित ही मिले है। जिसमें अल्मोडा-46, बागेश्वर-17, चमोली-50, चंपावत-2, देहरादून-136, हरिद्वार-104, नैनीताल-75, पौड़ी गढ़वाल-12, पिथौरागढ़-22, रूद्रप्रयाग-13, टिहरी गढ़वाल-21, यूएस नगर -70 और उत्तरकाशी में 21 लोग संक्रमित मिले है। बीते 24 घंटों मे 27548 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। राज्यभर में करीब 48 लाख लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें 3 लाख 32 हजार पाॅजिटिव और 45 लाख के आसपास निगेटिव आए है। 7 हजार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। प्रदेश भर में कोरोना से 6573 लोगों की मौत हुई है।
काबिलेगौर है कि उत्तराखंड की कुल जनसंख्या अनुमानित सवा करोड के आसपास हैं। जिसमें से 48 लाख लोगों के सैंपल लिए जाने का सीधा अंदाजा है कि करीब 45 फीसदी लोगों के सैंपल लिए गए है। राज्य में करीब 22 लाख लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। वही 6 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 वर्ष तक मात्र दो लाख 78 हजार लोगों को एक डोज दी गई है।

Spread the love