दम तोड़ने लगा है राज्य में वायरस

उत्तराखंड

देहरादून
राज्य में युवा नेता पुष्कर धामी की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के साथ ही कोरोना वायरस ने भी दम तोड़ना शुरू कर दिया है। बीते चैबीस घंटे में 2 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। हालांकि कुछ दिन पहले इससे भी कम 1 ही मरीज की मौत हुई थी। रविवार को जैसे ही राजनीतिक घटनाक्रम में नरमी आयी और ठंडक बढ़ी, उसी वक्त कोरोना के जारी आंकडों ने भी राहत महसूस करायी। आज 79 कोरोना संक्रमित मिले है। 144 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। एक्टिव केस अब 1749 रह गए है। रविवार को 57 हजार 897 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 39 लाख के आसपास वैक्सीन की सिंगल डोज दी जा चुकी है। 8 लाख 75 हजार 900 लोगों को दोनों डोज लग गई है।

Spread the love