धामी के धाम में 11 ने ली शपथ, 11वें मुख्यमंत्री बन, पुष्कर बने 12 वें नक्षत्र

उत्तराखंड

देहरादून

खटीमा के विधयक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम को राजभवन में उत्तराखंड के ११वे मुख्यमंत्री के रूप में पद की  शपथ ली , उनके साथ ११ अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली ,इसके साथ ही  भाजपा में दो दिन से चल रही उठापटक पर पूर्णविराम लग गया है,  रविवार शाम को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पद एवं  गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने  सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत,  बंशीधर भगत,  यशपाल आर्य,  बिशन सिंह चुफाल,  सुबोध उनियाल,  अरविंद पाडेय,  गणेश जोशी, डॉ  धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, और स्वामी यतीश्वरानंद को मं

त्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव  ओमप्रकाश ने किया।इस अवसर पर निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , संसद अजय टम्टा,नरेश बंसल,  विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री धामी की मा और परिजन समेत  अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजापुर सेफ हाउस में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Spread the love