आप पार्टी ने विधायक निवास पर प्रदर्शन कर दिन में मांगा हिसाब तो शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप का पुतला फूककर हिसाब चुकता किया

उत्तराखंड मसूरी

शिक्षक के साथ अभद्रता करने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी का पुतला फूका

मसूरी

दिन में आप कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी के मसूरी आवास पर प्रदर्शन कर हिसाब माँगा तो लगे हाथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम को आप का पुतला फूंक कर हिसाब चुकता कर दिया ,बहाना भले ही एक शिक्षक की पत्नी की बीमारी बताई गई  हो . आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक वरिष्ठ शिक्षक को भाजपा का कार्यकर्ता बता कर उनके साथ अभद्रता करने के विरोध में भाजपा मसूरी मंडल ने आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया व पार्टी के खिलाफ जोेरदार नारेबाजी की। वहीं ऐसे असाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
शहीद भगत सिंह चैक पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक वरिष्ठ शिक्षक आ अपमान करने पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई व पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तभी उसी भवन के एक हिस्से में रहने वाले निर्मला इंटर कालेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य सतीश शर्मा शोर सुनकर बाहर आये व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को शोर न करने का अनुरोध किया व कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है। उनके इतना कहने पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता व धक्का मुक्की की व उन्हें भाजपा का एजेंट व विधायक का चमचा आदि कहा। जब कि उनका भाजपा से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है वह सम्मानित शिक्षक है उनके साथ जो व्यवहार किया गया उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल, धर्मपाल पंवार, अमित भटट, सपना शर्मा, किरन, राजेश्वरी नेगी, प्रोमिला नेगी, अभिलाष, कुणाल, रमेश खंडूरी, राकेश ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर दिन में  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली के नेतृत्व में मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी के आवास पर पहुंचे व भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधायक से पांच साल का हिसाब मांगने आये हैं।
बालाहिसार स्थित मसूरी विधायक व प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी के आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे व नारेबाजी कर भाजपा के भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा यहां पर मंत्री नहीं है जबकि उन्हें यहां पर मौजूद होना चाहिए था व अपनी विधानसभा की विधायक निधि का हिसाब देना चाहिए था। लेकिन वह यहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों ने अपनी निधि का पचास प्रतिशत भी खर्च नहीं किया खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी की 70 प्रतिशत विधायक निधि खर्च नहीं की। उन्हांेने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा विधायकों से हिसाब मांगने आये हैं। उन्होंने कहा कि विकास का दावा करने वाली भाजपा की सरकार भ्रष्टचार में लिप्त है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी मंत्री गणेश जोशी को चेतावनी देने आयी है कि वह पूरे कार्यकाल का हिसाब दे। आप पार्टी भाजपा व कांग्रेस की तानाशाही व भ्रष्टचार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती रहेगी व आगामी 2022 चुनाव में प्रदेश से भाजपा व कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी मसूरी अध्यक्ष जय गोपाल, सुदेश सैनी, हरपाल खत्री, सुमन सिंह पंवार, प्रकाश राणा, वंदना भंडारी, तहमीना खान सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के विधायक निवास पर प्रदर्शन में की जा रही नारेबाजी से परेशान होकर आवास के समीप रहने वााले एक शिक्षक सतीश शर्मा ने नारेबाजी का विरोध किया व कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है वह नारेबाजी न करें तो आक्रोशित आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सहित कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व उन्हें भाजपा का कार्यकर्ता बताकर धक्का मुक्की की व उल्टा उन्हें धमकाने लगे।

Spread the love