भगवान सिंह पंवार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नियुक्त

उत्तराखंड देहरादून

मसूरी 

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी, समाजवादी चिंतक भगवान सिंह पंवार को उनकी कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस बावत जारी नियुक्ति पत्र में भगवान सिंह पंवांर को कांग्रेस के प्रति निष्ठा एवं संगठन के प्रति रूचि को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद की है कि भगवान सिंह पंवार अपने दायित्वों का निर्वहन पार्टी हित में करते हुए सोनियां गांधी व राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढाते हुए प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगें। वहीं भगवान सिंह पंवार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, व प्रदेश नेतृत्व का दायित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया है व विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

Spread the love