भाजपा के 60 पार को जुगरान ने दिया करारा झटका, कहा- 48 से 50 सीटें ही आएगी

उत्तराखंड मसूरी राजनीति विधान सभा चुनाव २०२२

मसूरी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगराण ने भाजपा के 60 पार के नारे को करारा झटका दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 48 से 50 सीटें ला रही है। अपनी साफगोई के लिए विख्यात राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने यह भी स्वीकारा की आप पार्टी में शामिल होना उनकी भूल थी। मोदी के विचारों से ओतप्रोत भाजपा के फायर ब्रांड लीडर रविंद्र जुगरान ने भूतपूर्पंव मुख्यमंत्री पंडित  नारायण दत्त तिवारी का बचाव किया। मगर हरीश  रावत को अराजतकता फैलाने वाला नेता करार दिया।

भाजपा के चुनाव कार्यालय मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में श्मरी जुगरान ने मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को भारी बहुमत से जिताने का आहवान किया वहीं कहा कि कांग्रेस ने तीस सालों में उत्तराखंड के विकास को अवरुद्ध करने का काम किया  है, जबकि भाजपा ने राज्य बनाने के साथ ही उसे संवारने का कार्य किया है।
भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगराण ने कहा कि मसूरी के बिना उत्तराखंड के बनने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वहीं मसूरी का ब्रिटिश काल से विशेष महत्व रहा है। कहा कि विधायक गणेश जोशी भी मसूरी में हरेक के सुख-दुख के साथी हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी ने राज्य आंदोलन में छह शहादतें दी उन्हें याद किए बिना मसूरी की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में प्रदेश में जितने भी कांड हुए उस समय को याद रखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश मेें मुलायम सिंह की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चल रही थी लेकिन इतना होने पर भी कांग्रेस ने समर्थन वापस नहीं लिया वहीं केंद्र में कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश सरकार पर कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस ने मुलायम सिंह के साथ मिलकर दमन किया। जिसमें 48 लोगों की शहादत की दोषी मुलायम सिंह से अधिक कांग्रेस उनकी हत्या की दोषी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कभी भी उत्तराखंड राज्य निर्माण का जिक्र नहीं किया गया। भाजपा ने 1998 में अलग राज्य निर्माण का संकल्प लिया व केंद्र में 22 दलों की गठबंधन की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कई दलों के विरोध के बावजूद राज्य निर्माण किया। उन्हांेने कहा कि आज कांग्रेस के स्व घोषित स्वयंभू मुख्यमंत्री हरीश रावत हिल कांउंसिल का ढिंढोरा पीट रहे थे। कांग्रेस का राज्य आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरसिंहा राव प्रधानमंत्री थे तब 21 लोगों का प्रतिनिधि मंडल पहाड़ के गांधी इद्रमणि बडोनी के नेतृत्व में मिला व केंद्र शासित राज्य की मांग की तो उन्होंने गृहमंत्री से फोन पर बात कर समर्थन किया व प्रतिनिधि मंडल को समय देने को कहा जब हरीश रावत को खबर लगी तो उन्होंने सोनिया गांधी से मिल कर इसका विरोध किया व यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने अपनी ही प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध किया व अराजकता फैलाई। उन्होंने कहा कि पी एम् मोदी का विशेस लगाव है , राज्य के  प्रबुद्धवर्ग को नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण पदों पर बिठा कर मान बढाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की नींव वहां की सड़के, हवाई यातायात, रेल यातायात व स्वास्थ्य से होती है और इसी कड़ी में आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने मिल कर कार्य किया व प्रदेश में आॅलवेदर रोड का जाल बिछ रहा है 2024 तक रेल यातायात शुरू हो जायेगा वहीं हवाई यात्रा में देश का पहला स्थान जौलीग्रांट ने हासिल कर लिया है। प्रदेश में एम्स बनाये गये, आईआईटी, आईआईएम, आदि की स्थापना की गई। वहीं गणेश जोशी मसूरी विधानसभा में अनेक विकास कार्य कर विकास कर रहे है। तथा प्रदेश के सबसे अधिक सक्रिय विधायक है। उन्होंने दावे से कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। जिसमें गणेश जोशी को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेंजे। इस मौके पर प्भारदेश मीडिया प्रकोष्ट  प्रभारी  राजीव तलवार , मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, मदन मोहन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, राजेंद्र रावत, विजय रमोला, कपिल मलिक, सभासद अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, ललित वर्मा, विरेंद्र राणा, राजेंद ्ररावत, दिनेश बडोनी, सतीश ढौडियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love