राहत की खबर#कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 से नीचे, रिकवर 3242

उत्तराखंड

देहरदून
कोरोना के लिहाज से गुरूवार को राहत भरी खबर ही मानी जाएगी। बीते 24 घंटे में प्रदेश में ठीक होकर घर लौटने वाले की तादाद अच्छी रही। 3242 लोग स्वस्थ हुए। पाॅजिटिव केस 388 मिले। बीमारी से मरने वालों की संख्या 15 है। उत्तराखंड अब कोरोना के सक्रिय मरीज 6641 रह गए है। जिस रफतार से रिकवरी रेट बढा है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी तीन-चार दिनों में एक्टिव केस तिहाई के आंकडे में सिमट सकते है। राज्य में रिकवरी रेट 95 फीसदी के आसपास आ गया है। यह रेट बीते चैबीस घंटे का है। प्रदेश में मृत्य दर जरूर अधिक है। जो करीब 2 फीसदी से अधिक है। अभी तक कोरोना से 6878 लोगों ने अपनी जान गवायी है। आज करीब 25538 लोगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए है। पिछले चैबीस घंटे में 17872 सैपल निगेटिव आए है। गुरूवार को 48 हजार 290 लोगों को टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग में 4 लाख 34 हजार 434 लोगों को अब टीकाकरण किया जा चुका है।

Spread the love