कोरोना का ग्राफ क्यों बढ़़ रहा है, 24 घंटे में तीन की मौत, 177 नए मरीज

उत्तराखंड

देहरादून
प्रदेश मे पिछले सप्ताह कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे गिरने लगा था। वही बुधवार को 177 नए मरीज मिले है। इससे सरकार की चिंताएं बढना लाजिमी है। वही बीते चैबीस घंटे में 3 लोगों ने दम तोडा है। 24 घंटे में 243 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। राज्य में 2100 एक्टिव केस है। इसके साथ ही आज प्रदेश में 63 हजार लोगों को वैक्सीन लगायी गई है। अभी तक 35 लाख 77 हजार लोगों को एक डोज और लगायी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले 13 लाख 45 हजार लोगों को सिंगल डोज लगायी जा चुकी है। 8 लाख 21 हजार लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।

Spread the love