प्रकाश सुमन ध्यानी की ‘विश्व इतिहास दर्शन” का विमोचन किया

उत्तराखंड देहरादून शिक्षा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी की पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन’ का विमोचन किया
देहरादून
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और विचारक प्रकाश सुमन ध्यानी की भारतीय, यूनानी एवं चीनी दर्शन पर आधारित पुस्तक ‘विश्व इतिहास दर्शन” का विमोचन किया।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक भारत सरकार की नई शिक्षा नीति को चरितार्थ करती है। पुस्तक में सिंकदर, चन्द्रगुप्त मौर्य, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध तथा समस्त विश्व के पौराणिक धर्मों का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक छात्रों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के लिये लाभदायक होगी।  नई शिक्षा नीति के विचार को जन-जन तक पहुचाने में मददगार साबित होगी।
         मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक हमारे मस्तिष्क को खुराक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी पुस्तक में श्री ध्यानी ने गागर में सागर भरने का काम किया है,  मुख्यमंत्री ने कहा कि वे घोषणाएं नहीं काम करने में विश्वास करते हैं। जो भी काम शुरू किया है उसे पूरा करेंगे। सरकार टीम भावना से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाव में भगवान होते हैं।
पुस्तक के लेखक प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि वे पुस्तक की सामग्री एकत्र करने पर लगे थे, काफी समय बाद किताब प्रकाशित हो सकी,
     इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत,  विधायक  हरबंस कपूर, मेयर  सुनील उनियाल गामा, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, निदेशक संस्कृति विभाग सुश्री बीना भट्ट, मनोहर सिंह रावत, अंजली ध्यानी,  दीपक खत्री, अजीत चौधरी, विनसर पब्लिकेशन से कीर्ति नवानी आदि उपस्थित थे।
Spread the love