सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम सेल बनाया जायेगा-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सैन्य धाम के निर्माण के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्दी  ही कारवाई अमल में लायी जाय। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।  उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है।  अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी।
          सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा।
        बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव  एल. फैनई, सचिव  सुशील कुमार, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम  उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (रिटा.)  पी.पी.एस पहावा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (रिटा.)  के.बी. चन्द एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Spread the love