लूथरा परिवार ने उप जिलाचिकित्सालय मसूरी को कंप्यूटिड रेडियोग्राफी सिस्टम दिया

उत्तराखंड देश

निर्मल लूथरा की 96 जयंती पर अस्पताल को दिए सीआर सिस्टम का वीडियो कांफ्रेंस से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुभारंभ किया

मसूरी

आर्य समाज मसूरी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लूथरा परिवार ने उप जिलाचिकित्सालय को एक्सरे को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए श्रीमति निर्मल लूथरा की 96वीं जन्म तिथि पर कंप्यूटिड रेडियोग्राफी सिस्टम दिया गया जिसका शुभारंभ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक ने वीडियों कांफ्रेसिंग के साथ किया।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीआर सिस्टम का उदघाटन करते हुए उन्हांेने कहा कि आर्य समाज के तत्वाधान में लूथरा परिवार ने जो सीआर सिस्टम उप जिलाचिकित्सालय को दिया गया है उसका लाभ मसूरी के साथ ही आसपास के जिलों की जनता को भी मिलेगा। उन्हांेने कहा कि लूथरा परिवार हमेशा सेवा कार्य में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों ने इसी भावना के सेवा के कई कार्य किए। लूथरा परिवार का उत्तराखंड व मसूरी से विशेष लगाव है यह कहीं न कहीं हमारे छोटे राज्य के लिए भी लाभकारी होगा। इसके लिए लूथरा परिवार विशेष धन्यवाद का पात्र है। इस मौके पर सचिव उत्तरांखंड शासन नीरज खैरवाल ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। मसूरी में लूथरा परिवार की मदद से सीआर सिस्टम लग गया है यह परिवार बधाई का पात्र है। शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। एसडीएम ऋषिकेश मनीष कुमार ने मसूरी आर्य समाज सहित लूथरा परिवार व उपजिलाचिकित्सालय परिवार को बधाई दी व कहा कि लूथरा परिवार ने निर्मल लूथरा के नाम पर सीआर सिस्टम दिया है उसका लाभ मसूरी सहित आस पास के क्षेत्रों को मिलेगा। हम लूथरा परिवार के आभारी है कि इस कोरोना काल व आर्थिक तंगी के समय यह उपकरण दिया। लूथरा परिवार को जिलाधिकारी देहरादून की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर उप जिलाचिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह ने कहा कि इस मशीन के आने एक्सरे बहुत साथ आयेगा व उससे रोगों का मूल्यांकन करने में बहुत आसानी होगी। वहीं जाड़ो में पहले पानी गरम करना पड़ता था बर्फ के कारण परेशानी होती थी अब इस सिस्टम के लगाने से नहीं होगी व इसका लाभ जनता को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर्य समाज मसूरी के मंत्री आनंद रस्तोगी ने लूथरा परिवार के मसूरी व आसपास के क्षेत्र में किए गये सेवा कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। व उनके मसूरी को दिए जा रहे योगदान के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का वेदांता अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डा. मीरा लूथरा ने भी संबोधित किया। अंत में आर्य समाज के अध्यक्ष नरेंद्र साहनी से कार्यक्रम से जुडने के लिए मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा. सुनील सेनन, सिद्धार्थ लूथरा व उनके परिजन,डा. आरके खंजांची, एडवोकेट गीता लूथरा, दक्ष लोहिया, नीलिमा, मसूरी व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि भी जुडे रहे।

Spread the love