मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते एक डेढ़ दशक से दुनियाभर के मशहूर ब्रांड खुलने के बाद लंबे समय से सफायर फूड्स लिमिटेड(KFC) खुलने का इंतजार किया जा रहा था। नगर में जहां गारमेंटस से लेकर कई ब्रांडेड आॅउटलेट, स्टोर और रेस्तरां और खाने-पीने के सेंटर खुल गए है। वही देश विदेश और स्थानीय लोग केएफसी खुलने का इंतजार कर रहे थे। मसूरी मालरोड में इंद्रमणि बडोनी चौक के पास रविवार शाम को के एफ सी की ओपनिंग होते ही पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। के एफ सी के खुलने से मालरोड पर एक आकर्षण और बढ़ गया है। रविवार देर शाम को ढोल नगाड़ों की थाप पर के एफ सी की ओपनिंग की गई। इस मौके पर के एफ सी की टीम ने ने सैलानियों को गरमजोषीगर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के समाजसेवी सतीश जुनेजा, कपिश, एडवोकेट सृष्टि जुनेजा, अनिल पांधी समेत नगर के कई गणामन्य लोगों ने रिबिन काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर के एफ सी की विधिवत षुभारंभ किया। इसके खुलते ही सैलानियों के कदम तेजी से के एफ सी की और बढ़ते चले गए। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने के एफ सी फूड का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर के एफ सी सीनियर टीम के सदस्य आदि मौजूद थे। केएफसी देर रात तक पर्यटकों से गुलजार रहा।
