भारत के हाथ लगा सोना, 7 पदक के साथ 44वे स्थान पर

खेल देश

मसूरी
भारत के लिए शनिवार का दिन खेल के लिहाज से ऐतिहासिक रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जेवलिन थ्रो मे गोल्ड मेडल जीत लिया। जेवलिन थ्रो में नीरज के हाथ लगा सोना। 87.5 मीटर भाला फेंका। और सोना जीता। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छोरे ने कमाल कर दिया है। वही राष्ट़पति, प्रधानमंत्री से लेकर आम जन तक ने गोल्ड मेडल जीतने पर जबरदस्त खुशी जाहिर की। पूरे देश में ढ़ोल धमाके बीच जश्न मनाया गया। देश के प्रहरियों ने भी इस जीत पर जमकर खुशी मनाई। वही कुश्ती में बंजरंग पुनिया ने कांस्य पदक दिलाया। इसके साथ ही भारत पदक की तालिका में 44 वें स्थान पर आ गया है। एक गोल्ड, 2 रजत और 4 कांस्क पदक जीतकर कुल सात पदक जीत लिए है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। और कहा कि कोरोना काल के दौरान खिलाड़ियों को कम प्रैक्टिस के बाद बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐथलेटिक्स में भारत के नीरज ने पहला गोल्ड जीता।

Spread the love