मिली राहत- कोविड से होने वाली मौत का आंकड़ा घटा,,चिंता- पाॅजिटिव बढ़े

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून
प्रदेश में बीते चैबीस घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या से राहत मिली है। जबकि मरीजों की संख्या में बीते दो दिनों से अधिक वृद्वि हुई है। हालांकि यह मामूली बढ़ोत्तरी है। ंकोरोना से 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुर्ह है। और पाॅजिटिव केस 546 और स्वस्थ होने वालों की रही अच्छी तादाद। स्वस्थ होकर घर लौटे लोगों की संख्या 24 घंटे में 2717 रही। सक्रिय मामले 11885 रह गए है।
प्रदेश के हेल्थ विभाग द्वारा जारी कोविड़ पोर्टल के अनुसार प्रदेश मे कोविड का रिकवरी रेट 93 फीसद के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश भर में अभी तक कोरोना पाॅजिटिव के 33 लाख 4965 केस आए है। जिसमें 31 लाख लोगों को सफल इलाज किया जा चुका है। और कोरोना स ेअब तक 6797 लोगों ने अपनी जान गंवायी है। राज्यभर में बीते चैबीस घंटे में 36 हजार 978 लोगों का टीकाकरण किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 5 लाख 11324 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज दी जा चुकी है। और 17 लाख 55 हजार से अधिक लोगों का एक बार की डोज दी गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 3 लाख 73 हजार को एक खुराक मिल चुकी है।

 

Spread the love