वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी उषा दास के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में सम्मानित किया

मसूरी

मसूरी
सिविल अस्पताल मसूरी में लंबे समय तक बतौर एएनएम कार्यरत उषा दास सेवानिवृत्त हो गई है। उनकी सेवानिवृत्त होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं में लिए शाॅल और स्मृति चिहन भेंटकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के अवसर पर आशा कार्यकत्री एसोसियेशन अध्यक्ष बीना रावत ने कहा कि उषा दास ने 28 वर्षों तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दी वहीं सरकार द्वारा संचालित प्रतिरक्षीकरण, गर्भवती माताओं की योजनाओं, शिशु टीकाकरण, परिवार नियोजन, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और समाज की सेवा की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उषा दास के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी व कहा कि उन्होंने हमेशा जन सेवा करने के साथ ही अपने व्यवहार से सभी की सेवा की। उन्होंने उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर संगीता भंडारी, सुनीता रावत, आशा अध्यक्ष बीना रावत, सुनीता तैलवाल, गुडडी देवी, प्रतिमा, संगीता लेखवार, सीमा, पुष्पा, लीला कंडारी, सुनीता डबराल आदि मौजूद रहे।

Spread the love