24 घंटे में संक्रमित मिले 395,स्वस्थ हुए 2335 और 21 की मौत

उत्तराखंड

देहरादून
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से राहत मिली है। लंबे समय बाद पाॅजिटिव केस 400 से नीचे रहे है। मगर कोरोना से होने वाली मौतों की रफतार में उसे अनुपात में कमी नही आ रही है। वही प्रदेश में फंगस से भी लगातार मौत हो ही रही हैं। आज ब्लैक फंगस से एक की मौत हुई है। राहत की बात यह भी है कि बीते चैबीस घंटे में कुल संक्रमित 395 मिले है। जबकि ठीक होने वालों की गत दिन से कम है। 21 लोगों की मौत हुई है। प्रदेशभर में अब 14122 एक्टिव केस है। प्रदेश में कुल रिकवरी रेट 92 फीसदी से है। आज 23271सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। आज 24432 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अभी तक कुल 23 लाख 84 हजार से अधिक को एक बार की डोज दे दी गई है। जबकि 6 लाख 88 हजार 337 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष तक के 3 लाख 52 हजार 186 लोगों का एक बार की डोज दे जा चुकी है।

Spread the love