भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को सेनेट्रीपैड, मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए

मसूरी

मसूरी

महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा सदस्यों ने छावनी परिषद लंढौर के मलिंगार में सफाई कर्मचारियों को सैनिटरी पैड, फेस मास्क, व सेनेटा

इजर वितरित किए गए साथ में महिलाओं को कोरोंना संक्रमण से बचाव व साफ सफाई के बारे में जागरूक किया गया। वहीं इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा ने मसूरी के विभिन्न बस्तियों में जाकर महिलाओं का साफ सफाई व कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया वहीं महिलाओं को सेनेट्री पैड, सेनेटाइजर व मास्क आदि किट बनाकर वितरित किए।
भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा ने पार्टी सदस्यों के साथ कुलड़ी क्षेत्र में सराय व स्ट्राबरी बैंक की बस्तियों में जाकर महिलाओं का स्वच्छता व कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया व महिलाओं को सेनेट्री पैड के साथ ही मास्क व सेनेटाइजर किट बनाकर वितरित किए। इस मौके पर महिला मोर्चा की महामंत्री सपना शर्मा ने बताया कि महिलाओं को इस कोरोना महामारी में स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया व कहा गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना व बार बार हाथ धोना या सेनेटाइजर का प्रयोग करना जरूरी है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिलाष ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता धनाई, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना ,जिला महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर ,युवा मोर्चा महामंत्री अभिलाष, किरन, शिवानी, मीनू ज्योति सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love