प्रदेशभर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण समेत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

उत्तराखंड

Dehradun/Mussoorie

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणविद स्वर्गीय  सुंदरलाल बहुगुणा जी की स्मृति में आयोजित वर्चुअल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग  किया।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अपने व प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय बहुगुणा जी का जीवन समाज के लिए समर्पित रहा, उनके इस त्याग और समर्पण को कोई भी, कभी भुला नहीं सकता।
मुख्यमंत्री  तीरथ ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु कई आंदोलन किए।  उन्होंने अनियंत्रित तरीके से हो रहे  कंक्रीट के प्रयोग से  पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री से तीरथ सिंह रावत ने छात्र संगठन से जुड़े होने के दौरान श्री बहुगुणा जी से हुई मुलाकात को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि जीवन भर पर्यावरण संरक्षण हेतु आंदोलन करने वाले श्री बहुगुणा जी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समाज के प्रति सदैव उनका त्याग और समर्पण का भाव रहा। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने देश और दुनिया का मार्गदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वर्गीय श्री बहुगुणा जी के ध्येय एवं विचारों को हम किस तरह आगे लेकर चलें इस ओर हमारा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा,

 विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में आईडीएच स्थित ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया व वहां वेस्ट मटीरियल से बने गमलों में पौधा रोपण किया गया। वहीं इस मौके पर संदेश दिया गया कि पर्यावरण का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है अगर अपने समाज, देश व विश्व को बचाना है तो इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पर्यावरण में असंतुलन के कारण ही मौसम में बदलाव आ रहा है प्राकृतिक आपदाएं भूस्खलन, बाढ़ बादल फटने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
नगर पालिका के तत्वाधान में हिलदारी, कीन, नगर पालिका व वन विभाग ने सामूहिक रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया व अपनी भागीदारी निभाई। टिहरी बाई पास रोड पर नगर पालिका एबीसी सेंटर मे सभी के प्रयासों से विश्व पर्यावरण दिव मनाया गया। इस मौके पर वेस्ट मटीरियल से बनाये गये गमलों में पौधा रोपण किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी व कहा कि यह दिन सभी को याद दिलाता है कि प्राकृतिक स्रोतो दोहन समाज हित में करे जिसका लाभ सभी को मिलता है लेकिन अगर इसका दोहन गलत तरीके से किया जाता है तो इसका परिणाम प्राकृतिक आपदाओ के रूप मंे हमारे सामने आता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिवस पर संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण का संरक्षण करें धरती को स्वच्छ रखें और साथ ही जो पर्यावरण मित्र स्वछता के लिए कार्य कर रहे है उनकी समस्याओं को जानें व बेहतरी के लिए सोचें यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सोच है। ताकि भविष्य की योजनाओं में उनके हितों को भी ध्यान में रखा जाय। इस मौके पर हिलदारी के प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस नगर पालिका, हिलदारी, कीन व वन विभाग के संयुक्त प्रयास से मनाया जा रहा है और । इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा सहित किन से श्रद्धा, विक्रम, अनिल और हिलदारी से कमल राजपूत, अभिलाष पर्यावरण मित्र मौजूद थे।

भाजपा मसूरी मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी नगर पालिका के सभी तेरह व छावनी परिषद के सभी छह वार्डों में दो सौ से अधिक पौधों का रोपण किया व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
भाजपा मसूरी मंडल के विभिन्न सहयोगी संगठनांे के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में दो सौ से अधिक पौधे मसूरी नगर पालिका परिषद व छावनी परिषद के सभी वार्डों में रोप कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण पर्यावरण के असंतुलन से जूझ रहा है।
वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत बंगलो की कांडी के अंतर्गत स्थित हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट के निदेशक एसपी चमोली व कैंपटी रेंज अधिकारियों के साथ क्षेत्र के उप वन अधिकारी एवं वन कर्मियों ने हिमालय साहसिक संस्थान के कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण का अच्छा आयोजन किया गया.. जिसमें पयार्वरण में सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया.। इस मौके पर मसूरी वन प्रभाग की कैम्पटी रेंज अधिकारी नीलम बर्तवाल व हिमालयन एडवेंचर इंस्टिट्यूट के निदेशक एसपी चमोली ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के एक वृक्ष लगाने की अपील की।

 मसूरी वन प्रभाग के भद्री गाड रेंज में विश्व पर्यावरण पर पाथरखोल में वृहत वृक्षारोपण किया। वहीं ग्रामीणांे को आॅर्गेनिक फार्मिग के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें लीफ एंड हर्ब कंपनी की ओर से सिलिकाॅन व विभाग की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों को राशन वितरित किया गया।
भद्री गाड रेंज में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी वन प्रभाग के उपखंड अधिकारी सुभाष चंद वर्मा के नेतृत्व में पथरखोल में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर एसडीओ सुभाष चंद वर्मा ने ग्रामीणों को आर्गेनिक खेती के प्रति प्रेरित किया। कहा कि जहां यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है वहीं इसकी अच्छी कीमत भी मिलती है। इस मौके पर भद्री गाड की रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों का वृक्षारोपण के लिए आभार वयक्त किया। उन्हांेने इस मौके पर लीफ एंड हर्ब ंकंपनी की ओर से काश्तकारों को सिलिकाॅन जेल निःशुल्क वितरित करवाया। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उन ग्रामीणों को जिनकी आर्थिकी कमजोर है उन परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। इस मौके पर एसडीओ मसूरी सुभाष चंद वर्मा, रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति, उप वन क्षेत्राधिकारी संजय बेलवाल, आनद सिंह कंडारी, सुंदर सिंह पंवार, सरदार सिंह तोमर, सुरेश चंद, व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the love