पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

मसूरी

मसूरी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महिला कांग्रस ने कंपनी बाग में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व कंपनी बाग कालोनी में रहने वालों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21वी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं पालिका सभासद जसबीर कौर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी व कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी ने देश मंे जहां विकास किया वहीं देश को 21वीं सदी में ले जाने का संकल्प लिया था। उन्ही की बदौलत आज देश सूचना क्रांति में आगे है, उन्होंन पंचायती राज सशक्तिकरण का कार्य किया, सचंार कंा्रति को जन जन तक पहुचाया व उर्जा क्षेत्र में अनेक कार्य किए। इस मौके महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कंपनी बाग कालोनी में करीब सौ से अधिक लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। इस मौके पर एनएसयूआई के जगपाल गुसांई सहित गीता, शीला, सोना, वर देई, मंजू, हुमा देवी, रेखा, अभिषेक, सुरेश, रघुवीरा, भरत, दिनेश, सौरभ, पंचम आदि कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love